हिन्दी

मनन 107: पापस्वीकार में अपनी आत्मा को खोलना

पापस्वीकार, मोल्तेनी जुसेप्पे की कृति

वीडियो

ईश्वर अपने पुरोहितों के रूप में हमारे पास अपने प्रतिनिधि भेजते हैं।  यद्यपि पुरोहित पूर्ण नहीं हैं, फिर भी वे ईश्वर के प्रतिनिधि हैं।  मेल-मिलाप के संस्कार में यह विशेष रूप से सच है।  यह आवश्यक है कि हम भरोसे और ईमानदारी के साथ उस संस्कार को ग्रहण करने आएँ।  हमें पापस्वीकार सुनने वाले पुरोहित को अपनी आत्माओं में छिपे पाप देखने देना चाहिए, ताकि वह पापमोचन की पवित्र शक्ति से उनमें प्रवेश कर उन्हें शुद्ध करे और चंगाई दे (देखें डायरी #494-496)।

क्या आप पापस्वीकार करते हैं?  यदि हाँ, तो कितनी बार?  क्या आप अपनी आत्मा की अपेक्षा अपने घर की सफ़ाई अधिक बार करते हैं?  प्रभु ने मेल-मिलाप के संस्कार में आपको एक असीम उपहार दिया है।  वे आपको खुले हृदय से यह उपहार ग्रहण करने का निमंत्रण देते हैं।  इस निमंत्रण से न डरें; बल्कि हमारे प्रभु जो अनेक अनुग्रह देना चाहते हैं, उनकी उत्सुक आशा में इसे ग्रहण करने के लिए दौड़ पड़ें।  और जितना संभव हो, नियमित रूप से ऐसा करें।

हे प्रभु, मेल-मिलाप के संस्कार के द्वारा प्रदान की जाने वाली आपकी दया से मुझे भय क्यों लगता है?  पापमोचन के कार्य के द्वारा उमड़ने वाली आपकी पवित्र दया से मुझे भय क्यों लगता है?  मुझे साहस और विनम्रता दें, ताकि मैं अपने पापों को स्पष्ट रूप से और पूरी तरह स्वीकार कर सकूँ और इस प्रकार मेरी शुद्धि हो तथा आपके हृदय से मेरा फिर से मिलन हो।  हे येसु, मुझे आप पर भरोसा है।

पास्का काल के लिए पवित्र शास्त्र पर मनन

ईश्वरीय दया पर और मनन

सुसमाचार पर दैनिक मनन

आज के संत/पर्व


ई-बुक और पेपरबैक प्रारूप में उपलब्ध:

अमेज़न –  बार्न्स ऐंड नोबल – गूगल प्ले – आईट्यून्स

ईश्वरीय दया पर दैनिक मनन:
संत फॉस्टिना के साथ 365 दिन