ख्रीस्त का रूपांतरण, चित्रकार: कार्ल ब्लोख
हम येसु को जितना अधिक जानते हैं, उनके लिए हमारी लालसा उतनी ही बढ़ती है। और उनके लिए हमारी लालसा जितनी बढ़ती है, हम उन्हें उतना ही अधिक जानते हैं। यह जानने और लालसा करने, लालसा करने और जानने का एक सुंदर चक्रीय अनुभव है (देखें डायरी #273)।
क्या आपके मन में अपने प्रिय प्रभु को जानने की इच्छा है? क्या आपके हृदय में उनके लिए तीव्र लालसा है? अपनी आत्मा की इस इच्छा पर मनन करें और यदि इसकी कमी है, तो जान लें कि इसका कारण यह है कि आपको उन्हें और अधिक जानने की आवश्यकता है। इस पर भी मनन करें कि किन बातों में आपको अनुभव होता है कि आप सचमुच येसु को जानते हैं। उनके विषय में यह ज्ञान आपके भीतर क्या प्रभाव डालता है? इसे अपने मन से अपने हृदय तक, और अपने हृदय से अपनी सभी भावनाओं तक पहुँचने दें। उन्हें अपने भीतर कार्य करने दें, आपको अपनी ओर खींचने दें और अपनी दया में समेट लेने दें।
हे प्रभु, आपको जानने में मेरी सहायता करें। आपकी पूर्णता और दया में आपको समझने में मेरी सहायता करें। और जैसे-जैसे मुझे आपका ज्ञान होता जाए, मेरी आत्मा को आपके और निकट आने की उत्कंठा और लालसा से भर दें। यह लालसा आपके प्रति मेरा प्रेम बढ़ाए और आपको और भी अधिक जानने में मेरी सहायता करे। हे येसु, मुझे आप पर भरोसा है।
बाईसवाँ दिन मनन:
मरुभूमि में 40 दिन & क्रूस के पास 40 दिन
संत यूसुफ की नौ-दिवसीय प्रार्थना। 10-18 मार्च तक की जाती है।
चालीसा काल के लिए पवित्र शास्त्र पर मनन




