चित्र: गेर्ड आल्टमान स्रोत: पिक्साबे
यदि आप किसी वस्तु को विशाल महासागर के बीच में गिरा दें, तो आपको पूरे निश्चय के साथ पता होगा कि वह वस्तु भीग जाएगी। विशाल महासागर उसे पूरी तरह अपने में समा लेगा। ईश्वर की दया भी ऐसी ही है। वह अपार और असीम है। इसलिए, यदि आप उनकी दया पर भरोसा रखते हैं, तो आपको यह गहरा निश्चय हो सकता है कि वह दया आपको प्राप्त होगी (देखें डायरी #420)।
क्या आपको भरोसा है कि ईश्वर आप पर अपनी असीम दया बरसाएँगे? लक्ष्य यही है कि इस बात का पक्का निश्चय हो। यह निश्चय हमें अपनी भलाई के कारण नहीं, बल्कि परम पवित्र त्रित्व की अगाध और असीम दया के फलस्वरूप प्राप्त होता है।
प्रभु, मुझे आपसे प्रेम है और मेरी अभिलाषा है कि आपकी पूर्ण दया पर मेरा भरोसा इतना गहरा हो कि मेरे मन और हृदय में कोई संदेह न रहे कि आप यह अनमोल वरदान प्रदान करेंगे। अपनी असीम भलाई के कारण आपकी दया पर भरोसा रखने में मेरी सहायता कीजिए। प्रिय प्रभु, मुझे हर संदेह से शुद्ध कीजिए और आप पर और अधिक भरोसा रखने में मेरी सहायता कीजिए। हे येसु, मुझे आप पर भरोसा है।
5 अप्रैल – पास्का रविवार
तीसरा दिन: ईश्वरीय दया रविवार की तैयारी के लिए नौ-दिवसीय प्रार्थना
पास्का काल के लिए पवित्र शास्त्र पर मनन




