हिन्दी

मनन 244: संसार के अंत तक कार्य करना

चित्र: Adobe Stock के सौजन्य से

वीडियो

यदि आप ईश्वर के कार्यों को फैलाने के लिए दिन-रात परिश्रम करते हैं, तो यह अच्छा है।  ईश्वर की इच्छा पूरी करने और उनकी ईश्वरीय दया फैलाने की आपकी प्रतिबद्धता से अच्छे फल मिलेंगे।  लेकिन हमें यह भी समझना चाहिए कि ईश्वर संसार के अंत तक अपनी दया फैलाने के लिए हमारे द्वारा कार्य कर सकते हैं।  कैसे?  यह केवल ईश्वर जानते हैं।  लेकिन वे इस उद्देश्य के लिए आपके द्वारा कार्य करना अवश्य चाहते हैं।  संत फॉस्टिना जैसे कुछ लोगों के द्वारा ईश्वरीय दया की भक्ति का आरंभ हुआ, और यह भक्ति येसु के फिर से आने तक बनी रहेगी।  अन्य लोगों को, और शायद हममें से अधिकांश को, विभिन्न दूसरे तरीकों से दया के अनवरत कार्य में योगदान देने के लिए बुलाया गया है।  उदाहरण के लिए, प्रेम का एक कार्य दूसरे के जीवन में ऐसी भलाई ला सकता है जो उसे इस तरह बदल दे कि उससे दया के एक अनंतकालीन कार्य का आरंभ हो जाए।  या उन लोगों के लिए अपनी प्रार्थना पर विचार करें जिन्हें विशेष ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, जैसे संत पापा, धर्माध्यक्षों या पुरोहितों के लिए प्रार्थना करना।  या इस बात पर विचार करें कि यहाँ और अभी आप जो पवित्रता प्राप्त करते हैं, वह स्वर्ग में और भी बढ़ जाएगी और आपको सदा के लिए कलीसिया की ओर से प्रार्थना करने में समर्थ बनाएगी।  अभी ईश्वर की दया फैलाने के अपने कार्य में लगन से जुटे रहें, लेकिन यह भी ध्यान रखें कि यह कार्य अनंतकाल तक जारी रहना चाहिए।  इसे अपना लक्ष्य बनाकर इस पर ध्यान केंद्रित करें, और ईश्वर आपके वर्तमान परिश्रम के द्वारा हर युग में ऐसे कार्य करेंगे जिनकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते (देखें डायरी #1256)।

जब आप उस कार्य के बारे में सोचते हैं जो ईश्वर ने आपको सौंपा है, तो क्या आप उसे ऐसा कार्य मानते हैं जिसके परिणाम अनंतकाल तक रह सकते हैं?  क्या आप स्वयं को एक ऐसी “शृंखला की कड़ी” मानते हैं जिसके द्वारा ईश्वर हर युग में कलीसिया को सुदृढ़ करना चाहते हैं?  इस लक्ष्य के प्रति खुले रहें और प्रभु को अनुमति दें कि वे आपके द्वारा ऐसे कार्य करें जिनकी आप स्वयं कभी कल्पना भी नहीं कर सकते।

प्रभु, मेरा जीवन आपका है।  अभी और अनंतकाल तक आपकी दया फैलाने के उद्देश्य से आपके प्रति मेरा पूर्ण आत्मसमर्पण है।  प्रिय प्रभु, अपनी इच्छा के अनुसार मेरे द्वारा कार्य कीजिए।  हमारी दुनिया में आपकी दया का एक तत्पर साधन बनने के लिए मैं स्वयं को आपके समक्ष अर्पित कर दूँ।  हे येसु, मुझे आप पर भरोसा है।

सामान्य काल के लिए पवित्र शास्त्र पर मनन

ईश्वरीय दया पर और मनन

सुसमाचार पर दैनिक मनन

आज के संत/पर्व