
वीडियो
सांसारिक जगत बुरी खबरों से भरा हुआ है। हमारा ध्यान बनाए रखने के लिए समाचार-पत्र, चर्चा के कार्यक्रम और संचार के अन्य माध्यम सनसनीखेज़ ढंग से और बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत की गई दुखद घटनाओं के सहारे फलते-फूलते हैं। और हम भी अक्सर ताज़ा गपशप या आलोचना दूसरों तक पहुँचाने के लिए उत्सुक रहते हैं। लेकिन शुभ समाचार का क्या? ईश्वर की अपार दया के समाचार का क्या? यह संदेश आपको कितनी बार आकर्षित करता है और आप कितनी बार संसार को ईश्वर की दया के बारे में बताने का प्रयास करते हैं? (देखें डायरी #164)
इस बात पर मनन करें कि हर दिन आप दूसरों के साथ क्या साझा करने के लिए सबसे अधिक उत्सुक रहते हैं। उस आनंद के बारे में सोचें जो ईश्वर की भलाई और दया की चर्चा करने से आपको मिलता है। आज ऐसे अवसर खोजें जब आप दूसरों के साथ इस बात का आनंद बाँट सकें कि ईश्वर कितने महान हैं। ध्यान दें कि इस सप्ताह ईश्वर का सौंदर्य और उनकी भलाई किन रूपों में प्रकट हुई है, और जिन लोगों से ईश्वर आपकी भेंट कराते हैं, उनसे उनके कार्यों की चर्चा करें।
प्रभु, सांसारिक जगत की सनसनी और नकारात्मकता से दूर होने में मेरी सहायता कीजिए। इसके बदले, अपनी दृष्टि आपकी ओर और आपकी महिमा की ओर लगाने में मेरी सहायता कीजिए। मुझे साहस, बुद्धि और प्रेम दीजिए, ताकि मैं बेझिझक और आनंद से आपकी चर्चा कर सकूँ। प्रभु, आप ही वह शुभ समाचार हैं जिसे हर जगह बाँटना आवश्यक है। आपका साधन बनने के लिए तत्पर रहने में मेरी सहायता कीजिए। हे येसु, मुझे आप पर भरोसा है।
सुसमाचार और ईश्वरीय दया, दोनों पर दैनिक मनन ईमेल से प्राप्त करें!
सातवें दिन के ध्यान:
मरुभूमि में 40 दिन & क्रूस के पास 40 दिन





