हिन्दी

मनन 223: एक भयावह दिन

जेहान कूज़ैं कनिष्ठ, CC BY-SA 3.0, विकिमीडिया कॉमन्स के माध्यम से

वीडियो

जीवन में किसी भी बात का भयावह होना ज़रूरी नहीं है।  हमारे सबसे बड़े संघर्ष और कष्ट को भी ईश्वर सहज ही अपनी दया और हमारे पवित्रीकरण का स्रोत बना सकते हैं।  लेकिन एक बात ऐसी है, जिसका सामना करना हमारे लिए सचमुच भयावह होगा।  और वह है न्याय का दिन, यदि हम अपनी हठधर्मिता और विनम्रतापूर्वक पश्चाताप करने तथा अपना जीवन बदलने से इनकार करने के कारण ईश्वर की दया के लिए अपना हृदय बंद रखें।  इस वास्तविकता पर विचार करना भयावह है।  जब हम ईश्वर के न्यायासन के सामने खड़े होंगे, तब पाप से ज़िदपूर्वक चिपके रहने को किसी भी तरह उचित नहीं ठहरा पाएँगे।  कितने ही तर्क देने या अपने को सही ठहराने से भी ईश्वर का न्याय संतुष्ट नहीं होगा।  अपने को इस स्थिति तक न पहुँचने दें।  अभी पश्चाताप करें।  सच्चे हृदय से पश्चाताप करें और अपना पाप स्वीकार करें।  अपने आपको धर्मी मानने की ज़िद न पकड़ें।  यह करना आसान होगा, यदि आप ईश्वर की उस असीम दया को स्पष्ट रूप से समझ लें जो अभी और आपके न्याय के दिन तक आपको प्रदान की जा रही है।  उसके बाद बहुत देर हो चुकी होगी।  प्रतीक्षा न करें (देखें डायरी #1160)।

आपको किस बात का पश्चाताप करने की ज़रूरत है?  सचमुच, वह क्या है?  अपने आपको धर्मी मानने की ज़िद में ऐसा व्यवहार न करें, मानो आपमें कोई पाप ही न हो।  आप दूसरों को धोखा दे सकते हैं, यहाँ तक कि स्वयं को भी, लेकिन ईश्वर को कभी धोखा नहीं दे सकते।  आपके प्रति उनका प्रेम आपकी समझ से कहीं बढ़कर है, और यह जानकर अपना पाप स्वीकार करने की आपकी चिंता कम होनी चाहिए।  अपना पाप स्वीकार करें और देखें कि आपके सामने दया के द्वार कैसे खुल जाते हैं।

हे प्रभु, मुझे अपने पाप का खेद है और उसका सच्चा पश्चाताप है।  मुझे विशेष रूप से इस बात का गहरा खेद है कि मैंने अपनी गलतियों को ईमानदारी से स्वीकार नहीं किया।  आज मुझे यह कृपा दीजिए कि मैं अपनी आत्मा को वैसे ही देख सकूँ जैसे आप उसे देखते हैं, और स्वीकार कर सकूँ कि किस-किस तरह अपने पाप, विशेषकर अपने घमंड से चिपके रहकर मैंने आपसे मुँह मोड़ा है।  हे प्रिय प्रभु, मुझ पर दया कीजिए।  मैं स्वयं को और अपने सभी पापों को आपको सौंप दूँ।  हे येसु, मुझे आप पर भरोसा है।

अगस्त 11 – कुँवारी संत क्लारा का स्मृति-दिवस

ईश्वरीय दया पर और मनन

सुसमाचार पर दैनिक मनन

आज के संत/पर्व