मनन 310: दुष्ट की मूर्खता
शैतान वास्तविक है और उसके प्रलोभन भी वास्तविक हैं। उसके मन में आपके लिए केवल घृणा है और वह आपका विनाश चाहता है। यह जानना अच्छा है। लेकिन दुष्ट बहुत धूर्त भी है और अपनी चालों से आपको वश में करना जानता है। वह आपसे शायद ही कभी साफ़-साफ़ झूठ बोलेगा, क्योंकि वह जानता है कि इस प्रलोभन से बहुत संभव है कि आप उसकी बातों में न आएँ…