हिन्दी

मनन 91: दूसरे के लिए प्रार्थना द्वार खोलती है

प्रार्थना में संत पेत्रुस, कृति: मथियास स्टोम

वीडियो

केवल ईश्वर जानते हैं कि किसी दूसरे व्यक्ति को वास्तव में किस बात की आवश्यकता है।  हम किसी दूसरे की आत्मा को नहीं पढ़ सकते, जब तक कि ईश्वर हमें यह विशेष कृपा न दें।  लेकिन हममें से हर एक को दूसरों के लिए उत्कट प्रार्थना करने का बुलावा मिला है।  कभी-कभी, यदि हमारा हृदय खुला हो, तो ईश्वर हमारे मन में किसी दूसरे के लिए उत्कट प्रार्थना करने की आवश्यकता जगा देंगे।  यदि हमें किसी दूसरे के लिए विशेष प्रार्थनाएँ करने का बुलावा महसूस हो, तो हमें यह देखकर आश्चर्य भी हो सकता है कि ईश्वर अचानक एक ऐसी पवित्र और हृदय से होने वाली बातचीत का द्वार खोल देते हैं, जिसकी उस व्यक्ति को अत्यन्त आवश्यकता है (देखें डायरी #396)।

क्या ईश्वर ने किसी विशेष व्यक्ति की ओर आपका मन लगाया है?  क्या कोई ऐसा व्यक्ति है जिसका ध्यान आपको अक्सर आता है?  यदि हाँ, तो उस व्यक्ति के लिए प्रार्थना करें और ईश्वर से कहें कि यदि उनकी इच्छा हो, तो आप उस व्यक्ति का साथ देने के लिए तैयार और तत्पर हैं।  फिर प्रतीक्षा करें और प्रार्थना करते रहें।  यदि ईश्वर ऐसा चाहें, तो आप पाएँगे कि सही समय और सही स्थान पर उस व्यक्ति के प्रति आपका खुलापन उसके अनन्त जीवन पर प्रभाव डाल सकता है।

प्रभु, मुझे उत्कट प्रार्थना करने वाला हृदय दीजिए।  जिन लोगों को आप मेरे जीवन-पथ पर लाते हैं, उनके प्रति अपना हृदय खुला रखने में मेरी सहायता कीजिए।  और ज़रूरतमंदों के लिए प्रार्थना करते हुए, मैं स्वयं को आपके हाथों में सौंप दूँ, ताकि आप अपनी इच्छा के अनुसार मुझसे काम ले सकें।  हे येसु, मुझे आप पर भरोसा है।

सैंतीसवाँ दिन मनन:
निर्जन प्रदेश में 40 दिन & क्रूस के पास 40 दिन

पास्का काल के लिए पवित्र शास्त्र पर मनन

ईश्वरीय दया पर और मनन

सुसमाचार पर दैनिक मनन

आज के संत/पर्व